बाँदा 13 फ़रवरी 26* ई-रिक्शा चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कल दिनांक 12.02.2026 की देर रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र काशीराम कॉलोनी के रहने वाले साकिब पुत्र अनीष द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि दिनांक 09.02.2026 की देर रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा उनका ई-रिक्शा घर के सामने से चोरी कर ले गए । सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में कल दिनांक 12.02.2026 की देर रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों को कनवारा बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस द्वारा पकड़े गये अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 07.02.2026 को काशीराम कॉलोनी के पास से चुराया था । मौके से ई-रिक्शा बरामद हुआ ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. नौसाद पुत्र पप्पू निवासी खाईपार हाल पता काशीराम कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
2. सुघर सिंह पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम बसहरी थाना मटौंध जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0स0- 80/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
▪️बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।

More Stories
सुल्तानपुर20मई26*डीआईजी ने जनपद की कानून व्यवस्था,अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की।
लखनऊ20मई26* देशभर में आज मेडिकल स्टोर बंद,ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों का प्रदर्शन
सुल्तानपुर20मई26* पुलिस मुठभेड़, 25,000 रुपये का इनामी गोतस्कर घायल/गिरफ्तार,*