ब्रेकिंग न्यूज बांदा-
*बाँदा 12 जून 26*कैदी ने जेल में लगाई फांसी,हुई मौत*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा -मंडल कारागार में निरुद्ध कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब उसका शव लटका देखा गया, तब जेल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल अधिकारी जेल पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार कैदी अभिषेक सिंह (28) निवासी अरखन पुरवा थाना अतर्रा पॉक्सो एक्ट के मामले में 11 मार्च से जेल में निरुद्ध था। गुरुवार की रात जेल में उसने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। अन्य कैदियों ने देखा। तब सूचना जेल प्रशासन को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की छानबीन की जा रही है। जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।
More Stories
मथुरा 19 सितंबर 2026*रावल में धूमधाम से मनाया लाडली राधारानी का जन्मोत्सव
मथुरा 19 सितंबर 26*महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
मथुरा 19 सितंबर 26*किशोरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए न्यायपालिका की पहल, 05 कंप्यूटर किए भेंट