बाँदा 11नवम्बर 25**अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की ली गई सलामी व परेड का निरीक्षण
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से* – आज दिनांक 11.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया व रिक्रूटों को अनुशासन, टर्न आउट, एकरुपता व टोलीवार ड्रिल भी करवाया गया । साथ ही सभी प्रशिक्षुओं को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । क्वार्टर गार्ड में सलामी लेकर गार्द रुम, स्टोर रुम व मेंस मे भोजन की सही व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । तत्पश्चात पुलिस लाइन का भ्रमण कर पुलिस लाइन बांदा में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । तत्पश्चात अर्दली रूम कर विभिन्न रजिस्टरों को चेक किया गया । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव व अन्य संबंधित पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*