बाँदा 01जनवरी 26*नववर्ष पर बांदा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमडल ने अधिकारियों को दी शुभकामनाएं*
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा*-राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा आंग्ल नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में जिले के प्रमुख अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।*
सर्वप्रथम मंडलायुक्त अजीत कुमार एवं जिला अधिकारी जे0रीभा को बुके,संगठन की डायरी एवं भारत माता का चित्र भेंट कर नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने भी संगठन के पदाधिकारियो को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। एस आई आर आदि कार्यों में पूर्ण मनोयोग से सहयोग करने पर बधाई दी। साथ ही भविष्य में शिक्षकों को आवश्यकता होने पर पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में जिला कार्यकारिणी सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारीगण सम्मिलित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 9 अक्टूबर26 *पूर्णिया के DM सख्त: 31 अक्टूबर तक चमकने चाहिए सभी अस्पताल, फंड की नहीं होगी कमी*
देहरादून 9 अक्टूबर 26*देहरादून में तीन लोगों की हत्या के मामले में बिजनौर निवासी प्लंबर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर 9 अक्टूबर 26 एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित