बाँदा २३ जनवरी २६**माननीय सांसद राहुल गांधी जी के द्वारा बांदा निवासी शुभम दुबे को आरबीएल RBL के सीज़न 6 मैच में मिला‘बेस्ट फील्डर’ का पुरस्कार_*
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब माननीय सांसद राहुल गांधी जी द्वारा बाँदा स्थानीय विराट नगर निवासी श्री नीरज कुमार दुबे के पुत्र शुभम दुबे को पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट फील्डर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शुभम दुबे ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन फील्डिंग, फुर्ती और टीम भावना का परिचय दिया, जिसके चलते उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।
पुरस्कार प्रदान करते समय राहुल गांधी जी ने शुभम दुबे की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की तथा युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह उपलब्धि न केवल शुभम दुबे के लिए, बल्कि पूरे बांदा जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
More Stories
कानपुर देहात 25 सितम्बर 26*लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री
सहारनपुर, 25 सितंबर। पुलिस कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई की।
महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन