बहराइच06फरवरी*पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाकर पुलिस बल को रवाना करते हुए डीएम व एसएसपी
चित्र संख्या 01 से 04 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 06 फरवरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 अन्तर्गत प्रथम 03 चरणों के मतदान को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, सकुशल, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद से 900 से अधिक सुरक्षा बलों के 20 बसों के काफिले को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाकर जनपद नोयडा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंजय सिंह व ग्रामीण के अशोक कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
रवानगी से पूर्व जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र व एसएसपी श्री चौधरी ने सुरक्षा बलों को सम्बोधित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी प्रदान करते हुए अनुशासन में रहकर निष्पक्ष निष्पक्ष चुनाव कराने में स्थानीय जिला प्रशासन पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा बलों को लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करने तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की ताकीद की गयी। डीएम व एसएसपी ने कहा कि यह एक खुशी की बात है कि हमारे जनपद की पुलिस दूसरे जनपद में निर्वाचन की ड्यूटी के लिए जा रही है। डीएम व एसएसपी ने कहा कि उन्हें जनपद के पुलिस बल की योग्यता, समर्पण, और अनुशासन पर पूरा भरोसा है। जनपद नोएडा के लिए जाने वाले सुरक्षा बलों को कोविड-19 सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत मास्क व सैनिटाइज़र, प्राथमिक उपचार किट तथा डीएम व एसएसपी की ओर से सूक्ष्म जलपान की सामग्री भी भेंट की गयी।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
सुरक्षा बलों को प्रदान की गयी आयुष रक्षा किट
चित्र संख्या 05 व 06 तथा फोटो कैपशन
बहराइच 06 फरवरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 अन्तर्गत प्रथम 03 चरणों के मतदान को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, सकुशल, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद से नोयडा जाने वाले पुलिस बल के जवानों को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के निर्देश पर आयुष विभाग द्वारा आयु रक्षा किट का वितरण किया गया। पुलिस बल के रवानगी स्थल पुलिस लाइन में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंजय सिंह व ग्रामीण के अशोक कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय व आयुष विभाग के अन्य चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ जवानो को आयुष किट का वितरण किया।
इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोविड -19 के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत उक्त किट को उपलब्धता के अनुसार फ्रण्ट लाइन वर्कर्स, हेल्थ वर्कर्स, पुलिस, होमगार्ड्स, राजस्व कर्मी तथा होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक आयु रक्षा किट का वितरण किया जायेगा।
डॉ. पाण्डेय ने आयु रक्षा किट में दी गयी चारों औषधियों के सेवन विधि की जानकारी देते हुए बताया कि आयुष विभाग द्वारा तैयार करायी गयी इस किट में दोनों नाक में डालने हेतु एक-दो बूँद अणु तैल, दो-दो गोली सुबह-शाम गर्म पानी से खाने के लिये संशमनी वटी, एक चम्मच दिन में एक बार गर्म दूध या पानी से खाने के लिए च्यवनप्राश तथा 150 ग्राम पानी मे एक चम्मच आयुष क्वाथ डालकर उबालने के बाद जब आधा बच जाये तो छानकर सुबह-शाम पीने के लिये आयुष काढ़ा दिया गया है।
डॉ. पाण्डेय ने यह भी बताया कि बहराइच के विभिन्न क्षेत्रों के 742 होमगार्ड्स के जवानों को भी महराज सिंह इण्टर कालेज में डी.आई.जी. प्रमोद कुमार तथा ए.डी.सी. एस.एन शुक्ला की उपस्थिति में आयु रक्षा किट का वितरण किया गया जिसमें डॉ. चेतन आनन्द तथा चीफ फार्मेसिस्ट हरीश चंद्र सिंह, बी.ओ. होमगार्ड उमेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
स्वर कोकिला के निधन पर मौन धारण कर दी गयी श्रद्धांजलि
चित्र संख्या 07 से 09 तथा फोटो कैपशन
बहराइच 06 फरवरी। ‘‘भारत रत्न’’ स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के दुःखद निधन पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंजय सिंह व ग्रामीण के अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारियों तथा सुरक्षा बलो के साथ पुलिस लाइन में 02 मिन्ट का मौन धारण दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
अयोध्या28जून25*किसान ने ट्रैक्टर डीलर पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप, केस दर्ज
अयोध्या28जून25*मूलभूत सुविधाओं से वंचित है बांसगांव के लोग
अयोध्या28जून25*कृषि व्यापारियों पर किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ कृषि व्यापारियों का फूटा गुस्सा