अब्दुल जब्बार
अयोध्या28जून25*किसान ने ट्रैक्टर डीलर पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप, केस दर्ज
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वाजिदपुर निवासी राजकुमार ने पटरंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
राजकुमार ने बताया कि उन्होंने 2018-19 में पूरे गड़रिया निवासी अवनीश तिवारी से एक नया ट्रैक्टर खरीदा था। दो साल पहले ट्रैक्टर की सभी किस्तें जमा कर दी गईं। इसके बाद भी डीलर ने आरसी नहीं दी।शिकायतकर्ता का आरोप है कि डीलर ने अतिरिक्त 20,000 रुपये लेने के बाद भी आरसी नहीं दी। बीमा के लिए 13,825 रुपये और नोटरी के लिए 200 रुपये अलग से लिए गए। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पटरंगा मंडी के पास जब राजकुमार ने आरसी मांगी तो डीलर ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।

More Stories
भागलपुर224/08/2026*कजिकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध में कटाव की सूचना पर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद*
पूर्णिया बिहार 23 अगस्त26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : ब्यूटी पार्लर की आड़ में स्मैक का कारोबार,
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *गुलाबबाग जीरो माइल में मंत्री दिलीप जायसवाल का जोरदार स्वागत,