ब्रेकिंग
बहराईच06फरवरी*जानलेवा साबित हो रहा माधव रेती मार्ग पर खोदा गया गड्ढा
अब तक कई गिरकर चोटिल
बहराइच। विकास भवन से माधव रेती शेखदहीर जाने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों ने नाली का पाइप डालने के लिए बीचो बीच रास्ते पर गड्ढा खोद दिया । जिसके चलते कई लोग उसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं । पर आज तक न तो गड्ढा पाटा गया न हीं इसकी कोई सुध लेने वाला है । गौरतलब हो कि भाजपा कार्यालय को जाने के लिए रोड का निर्माण कराया जा रहा है तथा पानी निकालने के लिए नाली बनाई गई है। नाली से पानी निकालने के लिए मुख्य मार्ग पर पाइप डालने के लिए बीते 1 सप्ताह पूर्व गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे के इधर-उधर सड़क पर न ही कोई संकेतक लगाया गया है। जिसके चलते अब तक कई बाइक सवार उस गड्ढे में गिर कर चोटिल हो चुके हैं । ठेकेदार द्वारा अब तक न तो गड्ढा पाटा गया और न ही किसी जिम्मेदार द्वारा इस मामले में कार्यवाही की गई । जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासी अभिषेक कुमार निषाद ने बताया कि इस गड्ढे में अब तक कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं लेकिन गड्ढा अब तक पाटा नहीं गया।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें