बरेली14मार्च24*फूल तोड़ने घर से निकली 7 साल की बच्ची से रेप, बाइक सवार युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
UP : बरेली में एक सात साल की बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। बच्ची फूल तोड़ने के लिए घर से निकली थी,तभी रास्ते में लिफ्ट देने के बहाने कुछ युवकों ने उसे अगवा कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, बच्ची ने आरोपियों को पहचान लिया है।मामला बरेली के नवाबगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां देर शाम कुछ युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने बच्ची के साथ रेप किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बच्ची से पूछताछ के आधार पर आरोपी युवकों को पहचान की गई है,फिलहाल, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।
#Bareilly #UttarPradesh

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*