फाजिल्का31मई*15 ग्राम हैरोइन आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 31 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए सटाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश, एएसआई साहब सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त सीतोबाईपास जा रही थी कि संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति कार पर आते दिखाई दिया। शक के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली तो युवक से 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान विक्रम झाझरिया पुत्र सोमदत्त झाझरिया वासी कैलाश नगरी गली नं. 1 के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*