फाजिल्का28अप्रैल*700 क्विंटल पोस्त सहित 5 आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 28 अप्रैल (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व डीजेपी गौरव यादव द्वारा नशों के खिलाफ चलाये अभियान के तहत पंजाब पुलिस के स्पेशल सेल के काउंटर इंटेलीजेंस फिरोजपुर की टीम ने एक ट्रक से 7 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया है। 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। एसआई सुरजीत सिंह और एएसआई हरदयाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक से राजस्थान से भारी मात्रा में चूरा पोस्त लाया जा रहा है, जिसे फिरोजपुर, मक्खू व मल्लांवाला में सप्लाई किया जाना है। इस सूचना पर उन्होंने नाकाबंदी की। चैकिंग के दौरान एक कार और उसके पीछे ट्रक आता दिखाई दिया, लेकिन कार में सवार 3 युवक उतरकर भागने लगे। यह देखकर पुलिस टीम ने उन्हें पीछा करके दबोचा। साथ ही ट्रक को रुकवाया। ट्रक की तलाशी लेने पर 20-20 किलो के 35 कट्टे पोस्त के बरामद हुए। उन्होंने बताया कि कार सवार लोगों की पहचान इन्द्रजीत पुत्र बूटा सिंह, गुरजीत पुत्र महिन्द्र सिंह व बलविंदर पुत्र कर्म सिंह निवासी फिरोजपुर तथा ट्रक चालक की पहचान बलजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह व उसके साथी भिंदर सिंह पुत्र बसंत सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई।
फोटो:8 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बुलंदशहर 22 सितंबर 26*बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता
लखनऊ 22सितंबर 26*सपा के पीडीए रथ के रंग पर भिड़े मायावती और अखिलेश*
रीवा 22 सितंबर 26*एएसआई के भरोसे सोनौरी चौकी की कानून व्यवस्था, पुलिस बल की मांग*