फाजिल्का18मई*4 ग्राम हैरोइन व 4 हजार रूपये ड्रग मनी सहित 1 काबू
अबोहर, 18 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई जसविंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ दौराने गश्त बुर्जमुहार की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 4 ग्राम हैरोइन व 4 हजार रूपये ड्रग मनी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी बुर्ज मुहार कालोनी के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 39, 17.05.22 भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह संधू की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायााध्ीश ने पूछताछ के लिए उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो:1 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*