फाजिल्का14मई*सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें शहरवासी : विधायक संदीप जाखड़
अबोहर, 14 मई (शर्मा): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए नवनिर्वाचित विधायक संदीप जाखड़ ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। इसके साथ-साथ उन्होंने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का भी संकल्प लिया है। आज 82वें सफाई अभियान के दौरान संदीप जाखड़ व संजय जाखड़ व मोहन लाल ठठई ने शहरवासियों से अपील की है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इसके अलावा कचरे, एक्सपायरी दवाईयोंं आदि को नहर में न फैंके। प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण व सीवरेज सिस्टम के लिए भी नुक्सानदायक है। अगर पशु इसे निगल लेता है तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अपने वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों में डिस्पोजल की बजाये कांच या स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको बाजार से सामान लेने जाना है तो घर से ही कपड़े का बना थैला लेकर जायें। बलदेव शर्मा मैट्रो कालोनी वाले, गुरजंट सिंह जंटा, नगर निगम मेयर विमल ठठई, संजय जाखड़, हरप्रीत सिंह बहल, सुरिंद्र सिंह बहल लारा रोहिला, समाज सेवी नरेश खुराना, संजय जाखड़, प्रधान मोहन लाल ठठर्ठ, यूथ कांग्रेस प्रधान अतिंद्रपाल तिन्ना, हरिंद्र बेदी, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल, विनय कुमार पार्षद इंदिरा नगरी, ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपनी दुकानों के बाहर साफ सफाई रखें ताकि शहर सुंदर बने।
फोटो : 3, प्लास्टिक मुक्त अबोहर अभियान की जानकारी देते संदीप जाखड़ व अन्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR
रीवा24अगस्त26*अमहिया पुलिस का शिकंजा: अस्पताल और मैरिज गार्डन से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*
लखनऊ24अगस्त26*योगी सरकार ने पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई यूपी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा*