फाजिल्का06जून*नाबालिग लडक़ी को भगाने वाला आरोपी काबू
अबोहर, 6 जून (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई देसराज व अन्य पुलिस पार्टी ने 13 वर्षीय परमीत कौर को बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपी बब्बी पुत्र देव सिंह वासी गिदड़ांवाली को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। बब्बी को आज न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया जायेगा जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
जानकारी अनुसार खुईयांसरवर पुलिस ने नाबालिग लडक़ी की माता परमजीत कौर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 72, 05.06.2022 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत उसकी नाबालिग लडक़ी 13 वर्षीय परमीत कौर को बहला फुसला कर ले जाने के आरोप में बब्बी पुत्र देव सिंह वासी गिदड़ांवाली के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि लडक़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लडक़ी के अदालत में 164 के बयान करवाये जायेंगे व मेडीकल भी करवाया जायेगा।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।