ब्रेकिंग
अयोध्या13 अक्टूबर 26*शारदीय नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार अयोध्या पहुंचे।
अयोध्या पुलिस लाइन में एडीजी प्रवीण कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
एडीजी ने कहा कि शारदीय नवरात्र के अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।
अयोध्या में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना और विसर्जन का व्यापक कार्यक्रम होता है। गोंडा और बस्ती समेत आसपास के जनपदों से भी प्रतिमाएं विसर्जन के लिए नया घाट पहुंचती हैं।
सरयू में स्नान के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
एडीजी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन और दुर्गा पूजा पंडालों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया जाएगा।
उन्होंने अयोध्या एसएसपी और उनकी टीम की ओर से पुलिस लाइन में आधुनिक मीटिंग हॉल तैयार किए जाने की सराहना की।
कहा कि इससे तकनीक के माध्यम से सूचनाओं के आदान-प्रदान और रणनीतिक बैठकों में मदद मिलेगी।
एडीजी ने कहा कि फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता नवरात्र और दशहरा के आयोजन को सकुशल संपन्न कराना है। इसके बाद विश्वविख्यात दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अलग से बैठक की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अवध क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के कार्यक्रम संवेदनशील होते हैं और इनके रूट सुल्तानपुर, अमेठी समेत विभिन्न जनपदों में भी चलते हैं। सभी के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, देवकाली, छोटी देवकाली और बड़ी देवकाली सहित प्रमुख मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। एडीजी ने पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को महत्वपूर्ण बताया।
More Stories
मथुरा 13 अक्टूबर 26*सम्मान समारोह तथा विराट कवि सम्मेलन के नाम रहा मेले का प्रथम दिन*
बाँदा 13 अक्टूबर 26*80 साइकिलों के साथ रवाना हुए चौकीदार, मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित*
बांदा 13 अक्टूबर 26*मिशन शक्ति के तहत छात्रा अंशु सिंह बनीं एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी*