प्रयागराज29दिसम्बर23*पड़ोसियों की मदद से किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक*
*प्रयागराज।**पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव से एक किशोरी को पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भागा ले गया है। किशोरी को युवक के साथ भगाने में कई पड़ोसियों का हांथ बताया जा रहा है। किशोरी की चाची ने पूरामुफ्ती थाना में तहरीर देकर बताया कि मनौरी गांव के कई युवक किशोरी को स्कूल से बहला फुसलाकर एक युवक के साथ भगाने के लिए मनौरी गांव लाए जब किशोरी की चाची को इस बात की भनक लगी तो किशोरी को बुलाने गई चाची के साथ मनौरी गांव की कुछ महिलाएं और युवकों ने मारपीट गाली गलौज किया। इसी दौरान एक युवक किशोरी और एक युवक को अपाची गाड़ी पर बैठाकर कहीं छोड़ आया है। किशोरी की चाची ने किशोरी को काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कहीं पता नही चला। किशोरी की चाची पूरामुफ्ती पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

More Stories
हरिद्वार20अगस्त26*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केफर्स्ट सेप्टेंबर की बड़ी मीटिंग 1 सितम्बर को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होगी
देहरादून20अगस्त26*2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज,
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान