प्रयागराज27अप्रैल25*प्रयागराज का गौरव बढ़ा रही प्रयागराज की होनहार बेटियांः नन्दी*
*मंत्री नन्दी ने यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा महक जायसवाल के घर जाकर किया सम्मानित*
*उज्जवल भविष्य की कामना की, हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने का वादा किया*
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा महक जायसवाल को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के कनेहटी गांव स्थित उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। उत्साहवर्धन किया। सीमित संसाधन एवं अभावों के बाद भी अपने घर, परिवार और प्रयागराज का नाम रौशन करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मंत्री नन्दी ने छात्रा महक जायसवाल का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे प्रतिभा का बहुत सम्मान करते हैं। पिछले करीब 18 वर्षों से प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते चले आ रहे हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि जिस रास्ते पर चलने का प्रण किया है, उसी पर चलें। सफलता आपके कदम चूमेगी।
मंत्री नन्दी छात्रा महक जायसवाल के कनेहटी स्थित आवास पर पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बड़ी संख्या में आस-पास के गांवों एवं क्षेत्रों के लोग उनके घर पहुंच गए। मंत्री नन्दी ने गांव में पहुंचते ही महक जायसवाल को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शॉल ओढ़ा कर व उपहार देकर सम्मानित किया। मंत्री नन्दी ने महक जायसवाल के बड़े भाई आयुष जायसवाल एवं बड़ी बहन को भी सम्मानित किया। महक जायसवाल के पिता के बारे में पूछा तो परिजनों ने बताया कि वे जनपद कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र में हैं, जहां पर वे चाय-पान की दुकान लगाते हैं। इसी दुकान से परिवार का गुजारा चलता है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि महक जायसवाल की यह सफलता उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अनुशासन का प्रमाण है। महक जायसवाल ने प्रयागराज के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाते हुए समस्त प्रयागराजवासियों को गौरवान्वित किया है। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रयागराज की बेटियां जनपद का नाम पूरे देश और प्रदेश में रौशन कर रही हैं। अभी हाल ही में प्रयागराज के नैनी क्षेत्र की रहने वाली बिटिया शक्ति दुबे ने कठिन मेहनत एवं अटल इच्छा शक्ति के बल पर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं महक जायसवाल ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर प्रयागराज में रहकर संघर्ष कर रहे हजारों छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा की लौ जलाई है। इस अवसर पर भाजपा गंगापार कोषाध्यक्ष आशीष केसरवानी, राजेंद्र केसरवानी पप्पू नीमीथरिया, राकेश केसरवानी, नीरज जायसवाल, राजकुमार मोदनवाल, अशोक चौधरी, सुरेंद्र मौर्य, अविनाश प्रधान, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*