प्रयागराज26जून*भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दर्ज हुआ छेड़खानी का मुकदमा
दिव्यांग महिला के साथ की थी अश्लील हरकत
कोरांव प्रयागराज कोरांव थाना क्षेत्र के तरांव गांव के रहने वाले भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला ने छेड़खानी व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। दिव्यांग दंपत्ति के लगातार प्रयास के बाद कोरांव पुलिस ने आखिरकार मुकदमा दर्ज कर ही लिया है। ज्ञातव्य हो कि दीपू मिश्रा पत्नी शशि कांत मिश्रा निवासी तराव सप्ताह भर पूर्व पुलिस को तहरीर देते हुए तराव गांव के ही रहने वाले भाजपा नेता युवा मोर्चा के कोरांव मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय पर छेड़खानी व बदसलूकी करने एवम विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। सत्तारूढ़ नेताओं के दबाव से पुलिस कई दिनों तक मामले को टालती रही किंतु दिव्यांग पति पत्नी के लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दिव्यांग महिला दीपू मिश्रा ने तहरीर में लिखा है कि दिब्यांग पति के नामौजूदगी में अपने आप को भाजपा का नेता बताने वाला सुमित पांडेय आया और मेरे सीने को दबाते हुए अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने व कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। दिव्यांग महिला दीपू मिश्रा ने आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है। उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। महिला ने कहा है कि शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल नहीं भेजा गया तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाऊंगी।

More Stories
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*