June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज06मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

प्रयागराज06मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[3/6, 12:09] +91 99191 96696: प्रयागराज

अतीक अहमद को कोर्ट से बड़ा झटका

अतीक अहमद की जमानत याचिक खारिज

MP-MLA कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

अतीक की 3 मामलों में जमानत याचिका खारिज

मामलों की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका खारिज
[3/6, 12:09] +91 99191 96696: यूपी पुलिस के सिपाही का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कम्प, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के बरेली में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक सिपाही का शव सड़क पर पड़ा मिला। सिपाही के शरीर पर किसी भी तरह का चोट का निशान नही मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सड़क पर पड़ा शव और छानबीन करती पुलिस का ये नजारा प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लल्ला मार्किट के पास की है जहां आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सड़क किनारे किसी युवक का शव पड़ा हुआ है और उसके पास में एक पुलिस लिखी हुई मोटरसाइकिल खड़ी हुई है। जिसके बाद मौके पर प्रेमनगर थाने की पुलिस पहुची। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि छानबीन करने पर पता चला है कि जिस युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला हुआ है वो यूपी पुलिस का सिपाही राहुल शर्मा हैं। 2011 बैच के सिपाही राहुल शर्मा डायल 112 में तैनात थे। उन्होंने बताया कि घरवालों से बातचीत करने पर पता चला सिपाही राहुल शर्मा शराब पीने का आदि था और पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। सिपाही की मौत कैसे हुई है अभी इसका पता नही लग सका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता चल सकेगा कि सिपाही की मौत कैसे हुई है। सिपाही की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है।

बाइट- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी बरेली

फिलहाल सिपाही का सड़क पर शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
[3/6, 12:09] +91 99191 96696: Kanpur Dehat…

*बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे की हत्या.*

दबंगों ने की पीट-पीटकर निर्मम हत्या.

बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष थे.

अमरेश तिवारी की विवाद के दौरान हुई हत्या.

पुखराया अस्पताल में भारी भीड़ का जमावड़ा…
[3/6, 12:09] +91 99191 96696: *गाजियाबाद*
लोनी मे महिला ने तीन बच्चो के साथ खाया जहर। महिला और तीन साल के बेटे की मौत। गंभीर अवस्था में 11 और 6 साल की दो बेटिया दिल्ली के जीटीबी अस्पताल मे कराया गया भर्ती। पति की बीमारी से परेशान थी महिला। थाना ट्रॉनिका सिटी की अमन विहार कॉलोनी का मामला।
[3/6, 13:00] +91 97956 31116: **बेटे के सपा में शामिल होने पर बीजेपी सांसद रीता जोशी बोलीं भाजपा नृतत्व पर विश्वास**

प्रयागराजः इलाहाबाद सीट से सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आजमगढ़ की जनसभा में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़कर सपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं से बीजेपी की सांसद हैं। यानी पिता सपाई और बेटी भाजपाई। कुछ इसी तर्ज पर रीता बहुगुणा जोशी के घर भी ऐसी लकीर खिंच गई है। मां भाजपाई तो बेटा सपाई।

रीता बहुगुणा जोशी संसदीय समिति की बैठक में वर्तमान में त्रिपुरा में है।

उनके मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि समाचारों के माध्यम से उन्हें संज्ञान में आया कि उनके बेटे मंयक जोशी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

प्रो0 रीता जोशी ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और बताया कि वह भाजपा में ही रहेंगी। उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व पर आस्था एवं पूर्ण विश्वास है।

#Mayank_Joshi_SP
#RitaJoshi_MayankJoshi
#Akhilesh_Mayank_Joshi
[3/6, 13:00] +91 97956 31116: प्रयागराज : आंगनबाड़ी से जुड़े बच्चों का 26.98 लाख रुपये के राशन का गबन करने के आरोप में जिला कार्यक्रम अधिकारी पंकज मिश्र ने होलागढ़ थाने में बाल विकास परियोजना अधिकारी सीडीपीओ रामजनम, ट्रक चालक सोनू और नैफेड कर्मचारी रोहित तिवारी के खिलाफ ठगी, फर्जीवाड़ा, अमानत में खयानत, खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस केस की जांच अब सीओ सोरांव करेंगे।

पंकज मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि बाल विकास परियोजना होलागढ़ के गोदाम में अक्तूबर और दिसंबर 2021 का सूखा राशन पहुंचा था लेकिन नवंबर 2021 का राशन नहीं पहुंचा। शिकायत पर इसकी जांच कराई गई। मोबाइल की रिकार्डिंग और कॉल डिटेल से खुलासा हुआ कि नवंबर 2021 का सूखा राशन दलिया, चना, दाल, तेल आदि बाल विकास परियोजना अधिकारी की ओर से जारी किया गया। ट्रक चालक सोनू नवंबर का सूखा राशन दादूपुर नेफेड से लेकर शाम पांच बजे चला था। लेकिन रास्ते में खेल कर दिया। सीडीपीओ के कहने पर आशीर्वाद डेंटल क्लीनिक सोरांव में प्रतापगढ़ के एक व्यापारी को पूरा माल बेच दिया। गोदाम से उठाए राशन की कीमत 26 लाख 98 हजार 637 रुपये है। इसमें धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का 11,418 किग्रा. गेहूं दलिया, 20,971 किग्रा. चना दाल, 5195 किग्रा. तेल, तीन से पांच साल के बच्चों की किट जिसमें 3,881 किग्रा. राशन था। इससे 15,113 बच्चे और गर्भवती महिलाएं राशन से वंचित रह गए। अब पुलिस की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें माल बेचने और खरीदने वालों पर कार्रवाई होगी।
[3/6, 13:00] +91 97956 31116: *प्रयागराज में छात्रा से दुष्कर्म व हत्या का आरोपित मुंबई में करीबियों के घर में है, गिरफ्तारी के लिए टीम गई*

प्रयागराज,। प्रयागराज शहर में बघाड़ा के जंगल में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार आरोपित निसार की लोकेशन मुंबई में पुलिस को मिल गई है। उसकी तलाश में कर्नलगंज पुलिस की एक टीम मुंबई गई है। पुलिस का कहना है कि वहां फरार आरोपित के कुछ करीबी रहते हैं, जिनके यहां उसके शरण लेने की संभावना जताई जा रही है।

*22 जनवरी को छात्रा प्रेमी के बुलाने पर बघाड़ा के जंगल में गई थी*

छात्रा को 22 जनवरी की शाम उसके प्रेमी अमन ने बघाड़ा के जंगल में बुलाया था। उसे जंगल के भीतर कुएं के पास ले जाकर फटकारने लगा था। अमन का कहना था कि वह कई और युवकों से फोन पर बात करती है, जबकि छात्रा इसका विरोध कर रही थी। छात्रा आक्रोशित होकर वहां से जाने लगी तो अमन ने उसका मुंह दबा दिया था। अचेत होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बेहोशी की हालत में वह उसे कुएं में फेंकने वाला था, तभी कुछ लोगों की आहट पाकर वह भाग निकला था। पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर छात्रा की लाश कुएं से बरामद की थी। हालांकि, अमन ने कुएं में शव को फेंकने से इन्कार कर दिया था।
*पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद ली*

इस उलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने सर्विलांस सेल का सहारा लिया और फिर मो. अफजल निवासी सादियाबाद को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने छात्रा से दुष्कर्म की बात कबूल करते हुए अपने साथी निसार का नाम बताया था। पुलिस ने निसार के बारे में पता किया तो मालूम चला कि वह मुंबई भाग निकला है। वहां उसके कुछ करीबी रहते हैं। इसके बाद पुलिस टीम मुंबई रवाना हो गई, जो शुक्रवार देर रात वहां पहुंच गई। निसार की गिरफ्तारी के लिए उसके करीबियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि उसने अपने किसी करीबी के यहां ही शरण ले रखी है।
[3/6, 13:00] +91 97956 31116: Breaking

प्रयागराज। यूपीपीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा की तिथियों का ऐलान, 23 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होगी मुख्य परीक्षा, लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश का ऐलान
[3/6, 13:00] +91 97956 31116: प्रयागराजः प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुनावी रैली में तथाकथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने वाले प्राथमिक शिक्षक अजीत यादव को बीएसए प्रयागराज ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।

बीएसए ने अजित यादव को अध्यापक आचरण सेवा नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस भेजा।

अध्यापक ने शहर उत्तरी के समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी संदीप यादव और अन्य के समर्थन में भाषण देते हुए कथित अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

नियमावली के अनुसार सरकारी कर्मचारी सक्रिय राजनीतिक में भाग नही ले सकते।
[3/6, 13:00] +91 97956 31116: *■ लखनऊ संसदीय क्षेत्र में भारत रत्न स्व.अटल जी के सहयोगी शिवकुमार जी का निधन*

दिल्ली एम्स में हुआ निधन, लखनऊ में अटल जी के अभिन्न सहयोगी थे शिवकुमार जी…
[3/6, 13:00] +91 97956 31116: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दुनिया को चेतावनी- कोई भी देश अगर यूक्रेन पर नो-फ़्लाई ज़ोन लागू करता है तो उसे यूक्रेन में युद्ध में शामिल माना जाएगा.

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.