प्रयागराज 16सितंबर 26*मंगलवार शाम अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रयागराज *उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मंगलवार शाम अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। वह समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए थे। मामले में सामने आया कि हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने समाजवादी पार्टी गंगापार के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव की होली पर हत्या कर दी। पवन यादव 50 वर्ष के थे। हंडिया थाने से महज 500 मीटर दूर कर्मनाशा मोहल्ले में वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
कौन थे पवन यादव?
पवन कुमार यादव हंडिया थाना क्षेत्र के मोगराव गांव के रहने वाले थे। उनके पिता स्वर्गीय कामता प्रसाद यादव पूर्व ग्राम प्रधान रह चुके थे। उनकी मां धनराजी देवी भी गांव की पूर्व प्रधान रही हैं। पवन यादव अभी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव के पद पर थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू देवी, तीन बेटियां और एक बेटा है।
More Stories
लखनऊ16 सितंबर 26*पारा में आधी रात के बाद ‘माफिया राज’: उड़ाई जा रही हैं सीएम योगी के आदेशों की धज्जियां*
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*जनपद मुजफ्फरनगर में छात्रों का बीच सड़क पर तांडव
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*तितावी में दिन निकलते ही पुलिस-बदमाश मुठभेड़