प्रतापगढ़15अप्रैल25सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका बुजुर्ग, हुई अचानक मौत
आग से उजड़ गृहस्थी का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका बुजुर्ग, हुई अचानक मौत….
मृतक दीनानाथ मिश्रा अपनी मानसिक रूप से कमजोर पत्नी के साथ रहते थे…
सडवा चंडिका ब्लॉक के उपाध्यपुर के करौधाई गांव निवासी दीनानाथ मिश्रा के घर विगत 6 तारीख को शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड में उनकी पूरी गृहस्थी तबाह हो गई थी…
उजड़ी गृहस्थी का सदमा बर्दाश्त न कर पाने वाले दीनानाथ मिश्रा की आज सुबह मौत हो गई…
सदर विधायक राजेंद्र मौर्य मौके पर पहुंचे थे उन्होंने पीड़ित की सहायता के लिए जिलाधिकारी से भी बात की थी।
भाजपा अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने भी जिलाधिकारी को एक पत्र भी लिखकर इस पीड़ित दीनानाथ मिश्र की मदद का आग्रह किया था।
लेखपाल ने मौके पर जाकर कागजी कोरम पूरा किया….
इस तरह की वीभत्स और सामाजिक रूप से संवेदनशील घटनाओं में प्रशासन को मानवीयता दिखाते हुए आगे बढ़ना चाहिए था।
अग्निकांड से बर्बाद हो चुकी गृहस्थी का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके दीनानाथ मिश्रा और आज उनकी जान भी चली गई।
More Stories
बांदा 14 अक्टूबर 26*में नवरात्रि पर DJ और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक की मांग
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26,*17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम शामिल करने और जानकारी करने को विशेष कैंप का आयोजन,,,
बांदा 14 अक्टूबर 26मिशन शक्ति 6.0 – DIG और SP पहुंचे वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों को दी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं*