पूर्णिया7जुलाई26* गढ़बनैली में सहयोग शिविर से खुशी की लहर, एक ही जगह पर मिला योजनाओं का लाभ*
मोहम्मद इरफान कामिल, यूपी आजतक, पूर्णिया डिवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार : नगर परिषद कस्बा द्वारा आम जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गढ़बनैली स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उमड़ी भीड़ और लोगों के चेहरे की खुशी बता रही थी कि इस पहल से आम लोगों को कितनी सहूलियत मिली है।
शिविर का विधिवत उद्घाटन *मुख्य पार्षद कुमारी छाया* और *उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार* ने *डीसीएलआर प्रीति कुमारी*, *कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार*, *कस्बा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन*, *राजस्व पदाधिकारी मो. हफीजुर्रहमान* तथा *वार्ड पार्षद मो. अफरोज आलम* के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
*एकल खिड़की से मिला त्वरित लाभ*
शिविर में राजस्व, आवास, पेंशन, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। सुबह से ही बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचे।
पात्र लाभुकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जिनकी फाइलों में कोई कमी थी, उन्हें भी वहीं बताया गया ताकि वे जल्द पूरा कर सकें। कई लोगों की वर्षों से लंबित समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया गया।
*लोगों में दिखी खुशी, बोले- अब नहीं लगेंगे चक्कर*
शिविर में आए लोगों के बीच खुशी साफ देखी जा रही थी। एक लाभार्थी ने कहा कि “पहले एक सर्टिफिकेट के लिए 3-4 बार प्रखंड जाना पड़ता था, आज एक ही जगह पर सारा काम हो गया।”
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की इस पहल को “जनता के लिए वरदान” बताया। उनका कहना था कि इस तरह के शिविर से समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।
*अधिकारी बोले – आगे भी लगेंगे ऐसे शिविर*
मुख्य पार्षद कुमारी छाया ने कहा कि सरकार और नगर परिषद की मंशा है कि हर गरीब और जरूरतमंद को उसका हक बिना भागदौड़ के मिले। डीसीएलआर प्रीति कुमारी और ईओ दीपक कुमार ने आश्वासन दिया कि कस्बा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से ऐसे सहयोग शिविर आगे भी लगाए जाएंगे ताकि कोई भी लाभार्थी योजना से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के अंत में नगर परिषद ने सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों और शिविर में भाग लेने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

More Stories
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
पूर्णिया बिहार 23 अगस्त26 *SSP डॉ. शौर्य सुमन ने दिखाई नशा मुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी,
नई दिल्ली23अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*