September 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया27 सितम्बर 26*शराब माफियाओं पर टूटा प्रशासन का कहर, 176 लीटर शराब जब्त, 4 धंधेबाज गिरफ्तार, एक कमरा सील

पूर्णिया27 सितम्बर 26*शराब माफियाओं पर टूटा प्रशासन का कहर, 176 लीटर शराब जब्त, 4 धंधेबाज गिरफ्तार, एक कमरा सील

पूर्णिया27 सितम्बर 26*शराब माफियाओं पर टूटा प्रशासन का कहर, 176 लीटर शराब जब्त, 4 धंधेबाज गिरफ्तार, एक कमरा सील

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णियां बिहार , 27 सितंबर।पूर्णिया जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग ने शनिवार को जिले भर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस विशेष छापेमारी में विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न स्थानों से कुल 171.110 लीटर अवैध विदेशी शराब और 05.500 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब जब्त की गई है। इस कार्रवाई में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और एक कमरे को सीलबंद किया गया है।

*डगरुआ से सदर तक छापे, हनुमान बाग में मिली सबसे बड़ी खेप*

कार्रवाई की शुरुआत डगरुआ से हुई जहां 01.500 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा गया। इसके बाद सदर थाना क्षेत्र के हनुमान बाग में छापेमारी कर 59.250 लीटर विदेशी शराब/बीयर बरामद की गई और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस कांड में प्रयुक्त कमरे को सीलबंद करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं सदर के ही गुदरी टोला में 51.860 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जहां अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

*धमदाहा में महिला धंधेबाज गिरफ्तार, डालकोला चेकपोस्ट पर दो बार कार्रवाई*

धमदाहा के फुटकाही वार्ड नं० 08 में 04.000 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। इधर डालकोला चेकपोस्ट पर जांच के दौरान दो अलग-अलग मामलों में 03-03 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें से एक मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

*अभियान जारी रहेगा, मुखबिर की पहचान रहेगी गुप्त*

मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Taza Khabar