लखनऊ 27 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ: श्रद्धेय अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी वर्ष। जन्म शताब्दी वर्ष का सीएम ने किया उद्घाटन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन। उन्होंने पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया- CM। ‘अपना जीवन सनातन धर्म के लिए समर्पित किया।’
➡️लखनऊ: यूपी में हुई भारी बारिश से 15 लोगों की मौत। बारिश में 4 पशुहानि, 117 मकान हुए क्षतिग्रस्त। अमेठी, बाराबंकी, हरदोई और बांदा में 1-1 की मौत। बस्ती, फतेहपुर, हमीरपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। अयोध्या, बहराइच में 2-2, लखीमपुर में 4 की मौत। सीएम के निर्देश के बाद मुआवजे का वितरण शुरू। बारिश में जन, पशुहानि पर मुआवजा वितरण शुरू। सभी जिलाधिकारियों ने परिजनों को दिया मुआवजा। CM के निर्देश पर प्रभावित फसलों का आंकलन शुरू। परिवार सकुशल बाढ़ राहत शिविर पहुंचाए जा रहे हैं। आम जनमानस को कोई भी समस्या न हो- CM योगी।
➡️रूद्रपुर: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग। बैंक कर्मचारियों का विरोध रविवार को भी। सरकार के निर्देश पर रविवार को बैंक शाखाएं खुली। कर्मचारियों ने दिन को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया।
➡️कुशीनगर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचा भारत समाचार। नारायणी नदी के उफान से कई इलाके जलमग्न। शिवपुर और मरीचहवा सहित दर्जनों गांव डूबे। नाराजगंज के सोहगी बरवा अन्य गांव प्रभावित। राहत बचाव कार्य में जुटी SDRF, NDRF की टीम। बाढ़ में लोगों को राहत सामग्री पहुंचा रहा प्रशासन।
➡️सोनभद्र: सोनभद्र पहुंचे सपा नेता लाल बिहारी यादव। MLC चुनाव के मद्देनजर की कार्यकर्ताओं संग बैठक। चुनाव आयुक्त पर विश्वास नहीं- लाल बिहारी यादव। शिक्षकों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया- लाल बिहारी।
➡️अमेठी: NH-56 पर जाफरगंज के पास सड़क बदहाल। सड़क का बड़ा हिस्सा गहरे गड्ढों में तब्दील। लोगों ने सड़क दुरुस्त करने की मांग उठाई।
➡️अयोध्या: चौक सब्जी मंडी पहुंचे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता। वेद प्रकाश गुप्ता ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। MLA ने प्रभावित दुकानदारों से उनकी समस्याएं सुनीं।
➡️ग्रेटर नोएडा: इन्टरनेशनल ट्रेड शो में फायर सूट उपकरण की प्रदर्शनी। देश का पहला 2000 डिग्री में ना जलने वाला सूट। आग में घुसने वालों के लिए बना, दर्शक रोमांचित। टिफि नाम के कपड़े से तैयार किया जाता है सूट। 50 सेकेंड पर एलार्म बजने का भी डिवाइस लगा।
➡️बुलंदशहर: अनियंत्रित ऑटो ट्रैक्टर से टकराया। चालक समेत 7 घायल, 2 की हालत गंभीर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️सीतापुर: अचानक भरभरा गिरा कच्चा मकान। मलबे में दबी महिला, दर्दनाक मौत। ग्रामीणों ने महिला के शव निकाला। पुलिस, तहसील प्रशासन को दी गई सूचना। कमलापुर क्षेत्र के किशन खेड़ा का मामला।
➡️चंदौली: 50 गांवों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल। गड्ढों में तब्दील हुआ मधुपुर मार्ग। बारिश होते ही सड़क पर जलभराव। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी।
➡️प्रयागराज: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे परेड ग्राउंड। यूथ बोले तो कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे चिराग। संवाद कर सवालों के जवाब भी देंगे चिराग। चिराग पासवान न केवल युवाओं से संवाद करेंगे।
➡️मुजफ्फरनगर: व्यक्ति की गोली मारकर हत्या से सनसनी। अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर की हत्या। 40 वर्षीय प्रवीण की हत्या से मचा हड़कंप। घटनास्थल के पास बाइक भी खड़ी मिली। रायपुर नंगली जाते समय उतारा मौत के घाट। रतनपुरी के मथेड़ी अंबरपुर मार्ग की वारदात।
➡️अलीगढ़: AMU में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग। 7 दिन से छात्रों की भूख हड़ताल जारी। अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं भी पहुंचीं। AMU के डक पॉइंट पर चल रहा धरना प्रदर्शन।
➡️लखनऊ: 11 हजार केवी लाइन गिरने से हादसा। ABS बायो एनर्जी फैक्ट्री के बगल की घटना। ग्रामीणों के धरना देने पर पहुंचे कर्मचारी। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति नियंत्रित किया। सहादत नगर गढ़ा सूरजपुर का है मामला।
➡️अयोध्या: यश पेपर मिल में इंजीनियर की संदिग्ध मौत। केमिकल इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप। केमिकल टैंक में मिला आशीष शिवहरे का शव। पानी साफ करने वाले टैंक में पड़ा मिला शव। परिजनों का कंपनी के ही कुछ लोगों पर आरोप। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, केस दर्ज। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र दर्शन नगर की घटना।
➡️महोबा: महिलाओं ने शराब ठेके में की तोड़फोड़। शराबी पतियों से प्रताड़ित थी महिलाएं। फेंकी गई शराब को लूट ले गए शराबी। नाराजगी देख भागे ठेके के सेल्समैन। चरख़ारी कोतवाली क्षेत्र के सूपा गांव का मामला।
➡️महराजगंज: नेपाल में बारिश से नारायणी नदी उफान पर। वाल्मीकि बैराज से 4.50 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज। जलस्तर 7 लाख क्यूसेक तक पहुंचने पर बाढ़। सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा, टेलफाल, गेड़हवा में बाढ़। कई दर्जन घर डूबे, करीब 4.50 हजार ग्रामीण प्रभावित।
➡️बरेली: खंभे में उतरे करंट ने युवक की ली जान। भोजीपुरा के मिर्जापुर जागीर गांव की घटना।
➡️लखनऊ: पढ़ाई में सहूलियत के लिए सीएम योगी की पहल। 1 लाख बच्चों को गिफ्ट की गई फोल्डिंग टेबल। देवीपाटन मंडल के गरीब बच्चों को सहायता। गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के बच्चे। बच्चों ने कार्ड, लेटर भेजकर सीएम को कहा थैंक्यू।
➡️फर्रुखाबाद: गहरे तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत। बारिश के पानी में नहाने गए थे 5 बच्चे। 5 में से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हुई। मिट्टी खनन से हुआ गहरा गड्ढा- ग्रामीण। कायमगंज के कटरा रहमत खां गांव की घटना।
➡️अम्बेडकरनगर: टांडा में आयोजित सपा की PDA महापंचायत। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बयान। PDA के लोग केंद्र, प्रदेश सरकार से गुस्सा- श्याम। 2 करोड़ नौकरियों का वादा पूरा नहीं हुआ- श्याम। PDA 2027 में ताकत के साथ उभरेगा- श्यामलाल।
➡️नोएडा: यूपीआईटीएस-2026 में रॉकेट लॉन्चर की प्रदर्शनी। यूपी पुलिस के डीआरडीओ निर्मित रॉकेट लॉन्चर। रॉकेट लॉन्चर को देख उत्साहित हो रहे युवा। योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा। दबदबा देखने उमड़ रहे देश, विदेश के विजिटर्स। योगी सरकार के नेतृत्व में स्मार्ट पुलिसिंग व्यवस्था। सुदृढ़ कानून व्यवस्था के पहलुओं को समझ रहे। यूपी पुलिस केवल अपराध रोकने तक सीमित नहीं- विजिटर्स। बल्कि तकनीक और सुरक्षा के हर पहलू में आगे- विजिटर्स।
➡️उन्नाव: दो मंजिला जर्जर मकान का छज्जा गिरा। धवन रोड के अतिव्यस्त मार्केट में हादसा। प्रशासन, नगर पालिका टीम मौके पर पहुंची। UDA पर लापरवाही बरतने का आरोप। नोटिस के बाद भी भवन नहीं कराया खाली।
➡️संभल: फसल नुकसान का आंकलन करने निकले डीएम। राजस्व, कृषि, विकास विभाग की संयुक्त टीम बनी। तीन विभागों की संयुक्त टीम करेगी सर्वे- डीएम। आंकलन के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा- DM।
➡️बस्ती: गांजे के साथ आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। 1 किलो 200 ग्राम वाहन चेकिंग में पकड़ा गया। अविनाश मिश्रा, अतुल पाठक को पुलिस ने दबोचा। कप्तानगंज के गड्ढा गौतम अंडरपास के पास अरेस्ट।
➡️आजमगढ़: बोंगरिया बाजार में सड़क हुई जर्जर। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे। लोगों ने सड़क दुरुस्त करने की मांग की।
➡️मेरठ: AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी की यूपी में रैलियां। 4 अक्टूबर को श्रावस्ती के भिनगा में रैली करेंगे औवेसी। 11 अक्टूबर को आजमगढ़ में चुनावी रैली करेंगे ओवैसी। पश्चिमी यूपी के रामपुर, कैराना और मेरठ में भी रैलियां। 18 अक्टूबर को रामपुर, 25 अक्टूबर को कैराना में रैली। 7 नवंबर को मेरठ में असदुद्दीन औवेसी की चुनावी रैली।
➡️रायबरेली: डंपर ने बाइक सवार दो किशोरों को रौंदा। एक किशोर की मौत, दूसरा किशोर घायल। हाल ही में पिता की मौत के बाद बेटे की मौत। गुरुबख्शगंज के गन्ना कांटा के पास की घटना।
➡️बलरामपुर: राहत कार्यों को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण। जमालीजोत गांव में कटान, फसल का सर्वे किया। कई अन्य क्षेत्रों का भी डीएम ने किया निरीक्षण।
➡️मेरठ: चन्द्रशेखर की भीम आर्मी का छात्र नेता जिलाबदर। CCS विवि के छात्र नेता शान मोहम्मद जिलाबदर। भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के पश्चिम प्रभारी शान। शान के खिलाफ आंदोलनों में आधा दर्जन केस दर्ज। IIMT छात्रा सुसाइड केस में मुख्य आंदोलनकारी थे शान। पुलिस ने शान के घर जाकर नोटिस दिया, मुनादी की। छात्र नेता शान मोहम्मद 3 महीने के लिए जिले से बाहर।
➡️ऋषिकेश: CM धामी के सलाहकार दिनेश अग्रवाल ऋषिकेश पहुंचे। भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने किया सम्मानित। शॉल पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। राजनीति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर पक्ष रखा।
➡️पौड़ी: पौड़ी में ट्रैकिंग और साइक्लिंग का आयोजन। विश्व पर्यटन दिवस पर किया गया आयोजन। विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाई।
➡️मथुरा: सपा नेता राजन रिजवी को पुलिस ने किया अरेस्ट। महिला को डेपुटेशन पर IAS बनवाने का झांसा दिया। व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का था आरोप। शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में पेश किया। बैंक कर्मचारी महिला को सपा नेता ने किया था मैसेज।
➡️तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबला। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग कर 295 रन बनाए। भारत को दिया 50 ओवरों में 296 रनों का लक्ष्य। जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 101 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके।
➡️लखनऊ: रिकॉर्ड बारिश के बीच निरीक्षण पर एके शर्मा। जलनिकासी का मंत्री एके शर्मा ने लिया जायजा। जनेश्वर मिश्र पार्क से इंदिरा नगर का किया सर्वे। रहीम नगर, महानगर तक किया स्थलीय निरीक्षण। सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश।
➡️सोनभद्र: सोनभद्र की जीवंतिका चांद के रहस्यों पर करेंगी रिसर्च। दुद्धी नगर की जीवंतिका कुमारी का पीएचडी के लिए चयन। पेकिंग विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए चयन हुआ। ग्रह विज्ञान (Planetary Science) में करेंगी डॉक्टरेट की पढ़ाई। चीन सरकार ने जीवंतिका को पूरी छात्रवृत्ति प्रदान की।
➡️आजमगढ़: अनियंत्रित पिकअप ने 5 छात्राओं को रौंदा। इटौरा के पास किराये में रहती हैं सभी। 4 घायल मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती। एक छात्रा का निजी अस्पताल में उपचार। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा की घटना।
➡️लखीमपुर: महिला से चैन छीनने के आरोपी गिरफ्तार। बाइक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए। लुटेरों से भारतीय व नेपाली नगदी बरामद। लिया पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की।
➡️महराजगंज: टापू पर बसे सोहगीबरवा में बाढ़ से हाहाकार। नदी का जलस्तर बढ़ने से, छत, पेड़ों पर चढ़े लोग। NDRF और SDRF ने ग्रामीणों का किया रेस्क्यू। जान बचाने की जद्दोजहद के बीच बड़ा खतरा। प्रशासन ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर करा रहा प्रवास। निचलौल का सोहगीबरवा भारत नेपाल की सीमा पर। महराजगंज कुशीनगर की सीमा से सटी नदियों में है सोहगीबरवा।
➡️लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल देंगे नियुक्ति पत्र। सीएम योगी के मिशन नौकरी के तहत बांटेंगे पत्र। 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम।
➡️फर्रुखाबाद: 2 दिन की बारिश से मकान की दीवारें धंसीं। दो मंजिला मकान गिरने की कगार पर। एसडीएम कायमगंज, सीओ मौके पर पहुंचे। आसपास के घरों को भी खाली करने के निर्देश। SDM ने पंचायत घर में रहने को दिए आदेश। कायमगंज क्षेत्र के अताईपुर जदीद का मामला।
➡️आजमगढ़: नदी में डूबने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत। पशुओं को भगाने के दौरान नदी किनारे पहुंचे। पैर फिसलने से नदी में जा गिरे श्रीनाथ यादव। मेहनाजपुर थाना के उधरा ग्राम सभा में हादसा।
➡️बस्ती: बस्ती पहुंचे कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही। आपदा में जान गंवाने वाले के परिवार से मिले। पीड़ित परिवार को दिया चार लाख का चेक। आपदा पीड़ित परिवार को धनराशि पहुंचाई- शाही। ‘सीएम और उनकी सरकार पूरी तरह से संवेदनशील।’ फसल को हुए नुक़सान की भी समीक्षा होगी- शाही।
————————————————————————————
More Stories
कौशाम्बी 27 सितंबर 26*रिमझिम बारिश व हवाओं के झोंके में भरभराकर गिरा मकान*
मथुरा 27 सितंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गैगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कौशाम्बी 27 सितम्बर 26*सीओ के साथ एसपी ने किया मासिक समीक्षा गोष्टी*