पूर्णिया बिहार24जनवरी26*भट्ठा मध्य विद्यालय का 136वाँ स्थापना दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस मनाया गया
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णियाबिहार ,भट्ठा मध्य विद्यालय (बंगला) में 136वीं स्थापना दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल कार्यक्रम आयोजित किए गए और स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार भट्टाचार्य ने राष्ट्रीय झंडा फहराया और स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री भट्टाचार्जी ने कहा कि 136 वर्ष पुराने स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर कई लोगों ने पूर्णिया का नाम रौशन किया। उन्होंने नेताजी को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी को देश भुला नहीं पाएगा। इस अवसर पर बालिकाओं के गणित दौड़ प्रतियोगिता में वैष्णवी कुमारी, प्रीति कुमारी, बरखा कुमारी और रौशनी कुमारी विजेता रही। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में कोमल कुमारी, सिमरन कुमारी, श्रेय कुमारी, मुनमुन कुमारी ने बाजी मारी।
भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर अनिकेत सिंह, श्रेया कुमारी, रोशनी कुमारी, अक्षत कुमार और बिट्टू कुमार ने पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल की बालिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों को संबोधित करते हुए पूर्णिया सिविल सोसाइटी के महामंत्री दिलीप कुमार चौधरी विद्यालय के उत्कृष्ट छात्र बिट्टू कुमार को पुरस्कृत करते हुए कहा कि नेताजी के आदर्शों पर चलकर ही हम आगे बढ़ कर देश की सेवा कर सकते हैं।
More Stories
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
पूर्णिया बिहार11अक्टूबर26* पूर्णिया में पुलिस का बड़ा एक्शन: 2.657 KG गांजा के साथ दो सगे तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त*