April 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार2मार्च26* डीएम ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक: विकास कार्यों की समीक्षा और अधिकारियों को दिए निर्देश*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णियाबिहार : अंशुल कुमार (I A S) जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा मुख्यालय पटना से विभिन्न विभागों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की वर्तमान स्थिति, पूर्णिया शहरी एवं अनुमंडल में अतिक्रमण एवं यातायात की समीक्षा,
जे,पी सम्मान से संबंधित, चौकीदारों की अनुकम्पा पर नियुक्ति,बिहार विधानसभा 2025 के अवसर पर किए गए कार्यों के सत्यापन एवं विपत्र भुगतान,जनगणना 2027 की तैयारी की समीक्षा,फार्मर
रजिस्ट्री तथा प्रखंडों में सेवा समाधान के अद्मतन कार्य प्रगति एवं विभागीय पोर्टल पर अपलोडिंग की समीक्षा
समाजिक सुरक्षा,और माननीय न्यायालय से संबंधित,बिहार दिवस की पूर्व तैयारी की विस्तृत समीक्षा किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर ससमय करना सुनिश्चित करें।
फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित वरीय अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फार्मर रजिस्ट्री के निर्धारित लक्ष्य प्रतिदिन के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सेवा समाधान की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन नियमित रूप से करें और प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन नियमानुकूल करते हुए उसी दिन आवेदनों की प्रविष्टि पोर्टल पर अपलोड करना सुरक्षित करें।
सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा के क्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा बताया गया कि पूर्णिया जिला अंतर्गत कुल:-361 113 पेंशनधारियों में से कुल 22 14 13 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कार्य पूर्ण किया गया है। शेष कुल:-1396 96 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। जीवन प्रमाणीकरण का कार्य सीएससी के माध्यम से किया जा रहा है। लंबित पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के कार्यो को पूर्ण कराने के लिए सीएससी के मैनेजर से समन्वय स्थापित कर कार्य कराया जा रहा है। लंबित पेंशनधारियों की सूची प्रखंड वार सीएससी मैनेजर को सुलभ करा दिया गया है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देशित किया गया की पंचायत स्तरीय VLE(सीएससी ऑपरेटर) के माध्यम से जल्द से जल्द जीवन प्रमाणीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता राजस्व, आपदा,विधि व्यवस्था,विभागीय जांच,जिला लोकशिकायत, तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar सूची प्रखंड वार सीएससी मैनेजर को सुलभ करा दिया गया है।

Taza Khabar