पूर्णिया बिहार18जनवरी25*राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई घोषणा ।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। _संजीव मिश्रा इस संस्थान के संरक्षक हैं। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान में उनका मार्गदर्शन संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा पर सम्मान समारोह एवं दही-चूरा भोज का आयोजन विद्यापति भवन, पटना में किया गया। संगठन के पांचवें कार्यकाल के प्रदेश नेतृत्व की घोषणा राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर आशुतोष कुमार झा ने बहुमत के आधार पर की। ललित कुमार झा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार तिवारी ने रखा। महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्वेता झा का नाम कार्तिकेश कुमार झा ने प्रस्तावित किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष के लिए अभिनंदन पांडे का प्रस्ताव प्रदेश महासचिव बृजमोहन झा ने रखा। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से समर्थन प्राप्त हुआ। पटना कार्यालय, आशियाना-दीघा रोड में चुनावी प्रक्रिया शुक्रवार देर रात तक संपन्न हुई। आज विद्यापति भवन में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार झा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। वर्तमान में 9 प्रमंडलों के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष और विभिन्न जिलों के लिए 21 प्रदेश महासचिव का मनोनयन हुआ। रोहतास जिले के लिए डॉ. मधु उपाध्याय को जिला अध्यक्ष और समस्तीपुर जिले के लिए दिनेश झा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार झा ने सभी जिला अध्यक्षों को फरवरी 2025 के अंत तक प्रखंड अध्यक्षों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।साथ ही प्रदेश महासचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची जारी की गई। संस्थापक अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, संरक्षक संजीव मिश्रा, और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय संयोजक रानी चौबे ने सभी नवनिर्वाचित और नवमनोनीत पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह में सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और चादर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशुतोष कुमार झा ने कहा कि बिहार के प्रत्येक गांव में संगठन का विस्तार किया जाएगा। 21 जून 2025 को स्थापना दिवस समारोह को हर गांव में आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निकट भविष्य में चिकित्सा प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, तकनीकी प्रकोष्ठ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ समेत अन्य मंच और मोर्चों का गठन किया जाएगा।धन्यवाद ज्ञापन मुख्यालय प्रभारी आलोक झा ने किया और मंच संचालन रजनीश कुमार तिवारी ने किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपना मनोनयन पत्र प्राप्त करने के लिए उपस्थित रहे। समारोह के अंत में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दही-चूरा भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारी और संगठन प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
More Stories
मुरादाबाद07फरवरी25*बोलेनो कार सवार 5 छात्रों ने सड़क पर 5 छात्राओ को बुरी तरह से कुचल दिया
देवबंद07फरवरी25*दुखद हादसे में भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए फरमान त्यागी
गाजियाबाद07फरवरी25*1660943 स्कूली छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएंगी: सीएमओ*