पूर्णिया बिहार13नवंबर26* SSP ने किया छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का खुलासा: कहा -अफवाह नहीं, आस्था पर रहेगा फोकस*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपीआज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार की रिपोर्ट रिपोर्ट
*पूर्णियां बिहार* लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर यूपी आज तक न्यूज़, पूर्णिया के सवाल पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने बड़ा बयान दिया है, अपने कार्यालय में पत्रकार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार छठ पर पूर्णिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है,

*हर घाट पर पुलिस का पहरा, महिला पुलिस की स्पेशल ड्यूटी*
SSP ने स्पष्ट कहा कि जिले के किसी भी छठ घाट को पुलिस की नजर से खाली नहीं रखा जाएगा, हर छोटे-बड़े घाट पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी, उन्होंने माना कि छठ पर सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं की होती है, इसलिए महिला घाटों पर विशेष महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है, छेड़खानी या भीड़ में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी,
*असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर*
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने यह भी बताया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है, साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या अश्लील कंटेंट फैलाने वालों पर साइबर सेल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम 24 घंटे नजर रख रही है। ऐसा करने वालों पर तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी,
*एक कॉल पर पहुंचेगी पुलिस – SSP ने दिया भरोसा*
पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर कि अगर कहीं कोई हादसा या अप्रिय घटना हो जाए तो आम लोग क्या करें, इस पर डॉक्टर शौर्य सुमन ने कहा कि हमने जिला पुलिस कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर एक्टिव कर दिया है, किसी भी आपात स्थिति में उस नंबर पर कॉल करें फौरन पुलिस की टीम आपके पास होगी और तत्काल कार्रवाई की जाएगी,
*सभी जिलेवासियों को दी महापर्व की बधाई*
बातचीत के अंत में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने पूर्णिया सहित पूरे बिहारवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और दिली मुबारकबाद दी,
More Stories
अयोध्या 13 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बेंगलुरु 13 नवम्बर 26*वंदे भारत से जुड़ेगी दक्षिण भारत की विकास यात्रा, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
कानपुर नगर 13 नवम्बर 26*छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत डीसीपी पश्चिम द्वारा विभिन्न पूजा स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा,