पूर्णिया बिहार11जनवरी26* बड़ी सौगात: महिला पुलिस कर्मियों के लिए खोला गया पुलिस पालना घर*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
बिहार ,पूर्णिया पुलिस केन्द्र में स्थित पुलिस पालना घर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी राहत है और उन्हें अपने बच्चों की देखभाल के लिए चिंतित नहीं रहना पड़ेगा,
पुलिस पालना घर में बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें खिलौने, पढ़ने की किताबें, सीसीटीवी निगरानी, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और साफ-सुथरा परिसर शामिल हैं। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है और सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध है।
*पुलिस अधीक्षक ने कहा, “यह पहल महिला सशक्तिकरण और संवेदनशील प्रशासन की एक मजबूत मिसाल है।”*
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिसकर्मियों को आश्वस्त किया कि वे अपने बच्चों की देखभाल के लिए चिंतित नहीं रहें और अपनी ड्यूटी पर ध्यान केंद्रित करें।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प