पूर्णिया बिहार 7 जुलाई 26 पटना में विश्व जूनोटिक रोग दिवस पर सैकड़ों श्वानों-बिल्लियों का मुफ्त टीकाकरण
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया बिहार :* विश्व जूनोटिक रोग दिवस के अवसर पर पटना में रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ एक बड़ी पहल हुई। लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था के बैनर तले और एनिमो पेट केयर एंड रिसर्च सेंटर के नेतृत्व में निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण एवं जन-जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
*सैकड़ों पालतू पशुओं का हुआ टीकाकरण*
शिविर में *सैकड़ों श्वानों और बिल्लियों* का पूर्णतः निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली रेबीज जैसी जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम करना और आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करना था।
संपूर्ण टीकाकरण अभियान *डॉ. विकास शर्मा* की देखरेख में संपन्न हुआ। उनके साथ एनिमो परिवार के सदस्य *शंभू शर्मा, शंभू जूनियर, अग्निवेश, गोलू, लव और करू शर्मा* ने पशुओं को टीका लगाया। टीम ने पशुपालकों को समय पर टीकाकरण कराने, स्वच्छता अपनाने और रेबीज से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी भी दी।
*जनजागरूकता जरूरी : लायंस क्लब*
इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था के *लायन डॉ. मनोज* और *लायन इंजीनियर नीतू कुमारी* विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि समाज को रेबीज मुक्त बनाने के लिए नियमित टीकाकरण और जन-जागरूकता अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि *विपुल* और *शांक* ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और इस जनहितैषी अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।
*पशुपालकों ने की सराहना*
शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालक अपने पालतू पशुओं के साथ पहुंचे और निःशुल्क टीकाकरण कराया। सभी ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। लोगों ने कहा कि ऐसे जागरूकता और टीकाकरण कार्यक्रम रेबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों और पशुपालकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी से अपील की कि वे अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों का हर वर्ष नियमित रूप से एंटी-रेबीज टीकाकरण कराएं और पशुजनित रोगों से बचाव के प्रति स्वयं जागरूक रहकर दूसरों को भी जागरूक करें।

More Stories
सहारनपुर ७ जुलाई २६*सहारनपुर विकास प्राधिकरण इस कॉलोनी का करने जा रहा ध्वस्तीकरण
प्रयागराज७ जुलाई २६* 50 लाख के जाली नोटों के साथ ठग अरेस्ट, प्रयागराज जंक्शन पर दबोचा गया शातिर ठग
सुल्तानपुर ७ जुलाई २६*मा0 मुख्यमंत्री, जी उ0प्र0 द्वारा अयोध्या मण्डल की विकास कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गयी,