June 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 6 जून 25 नेत्रदान के प्रति जागरूकता का संकल्प: जीएमसीएच से मां पंचादेवी अस्पताल तक 'ब्लाइंड वॉक' कल

पूर्णिया बिहार 6 जून 25 नेत्रदान के प्रति जागरूकता का संकल्प: जीएमसीएच से मां पंचादेवी अस्पताल तक ‘ब्लाइंड वॉक’ कल

पूर्णिया बिहार 6 जून 25 नेत्रदान के प्रति जागरूकता का संकल्प: जीएमसीएच से मां पंचादेवी अस्पताल तक ‘ब्लाइंड वॉक’ कल

मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिवीजन  बिहार

पूर्णिया, 6 जून 2026*दधीचि देह दान समिति के तत्वावधान में कल 7 जून को नेत्रदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘ब्लाइंड वॉक’ का आयोजन किया जाएगा। यह प्रेरणादायी पदयात्रा सुबह 7:30 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) परिसर से आरंभ होकर मां पंचादेवी अस्पताल के समीप संपन्न होगी।
इस पुनीत अभियान में शहर की अनेक सामाजिक संस्थाएं दधीचि देह दान समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी। प्रेस क्लब पूर्णिया के सदस्यगण एवं जिले के पत्रकार साथी भी इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे। पत्रकारों की ऊर्जावान भागीदारी से नेत्रदान जैसा महादान जन-जन तक पहुंचेगा और अभियान को व्यापक बल मिलेगा।
आयोजकों ने सभी सम्मानित नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से इस मानवीय पहल में शामिल होने का सादर आग्रह किया है। आपकी उपस्थिति न केवल इस अभियान को मजबूती देगी बल्कि दृष्टिहीनों के जीवन में उजाला भरने के संकल्प को भी सार्थक करेगी।
दधीचि देह दान समिति वर्षों से अंगदान और देहदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। ‘ब्लाइंड वॉक’ के माध्यम से समिति का उद्देश्य आमजन को नेत्रदान के महत्व से जोड़ना और मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन को रोशन करने का संदेश देना है। तो हम सब एक साथ मिलकर इस अजीमुश्शान प्रोग्राम को कामयाबी की दहलीज़ तक पहुंचाएं ।

Taza Khabar