October 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 30 जून26* व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में गूंजा 'योग से निरोग' का मंत्र:

पूर्णिया बिहार 30 जून26* व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में गूंजा ‘योग से निरोग’ का मंत्र:

पूर्णिया बिहार 30 जून26* व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में गूंजा ‘योग से निरोग’ का मंत्र:

प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी की अगुवाई में न्यायिक परिवार ने किया योगाभ्यास*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़ तकन्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार

*पूर्णिया, 21 जून 2026:* माननीय उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार तथा श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के आदेश के आलोक में शनिवार को व्यवहार न्यायालय पूर्णिया परिसर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया।
पूर्वाह्न ठीक 6:30 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एक साथ योग कर ‘स्वस्थ न्याय, सशक्त समाज’ का संदेश दिया।

*गरिमामयी उपस्थिति में हुआ योग:*
योग कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया श्री कन्हैया जी चौधरी ने की। उनके साथ प्रधान न्यायाधीश पूर्णिया श्री राकेश कुमार की भी गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री नरेंद्र कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश षष्टम श्री राकेश कुमार पांडेय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 13वीं श्री बजरंग कुमार चौधरी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाघीश 4वीं श्री विक्रम कुमार एवं अन्य जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीशगण ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
साथ ही अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्री रंजय कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्री प्रमोद रंजन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया श्री सुनील कुमार एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण भी योगाभ्यास में शामिल हुए।

*कर्मियों ने भी दिखाया उत्साह:*
न्यायिक पदाधिकारियों के साथ-साथ व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के कर्मीगण श्रीमती चित्रा बाजपेई, श्री ओम राज गिरिहार, श्री पवन झा, श्री सुभाष सिंह, श्री संजय कुमार आदि ने भी बड़े उत्साह से योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

*प्रशिक्षकों ने कराया योगाभ्यास:*
योग प्रशिक्षकों द्वारा सभी न्यायिक पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न योगासनों का क्रमबद्ध अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर भी प्रकाश डाला।

*’तनावमुक्त न्यायिक कार्य’ का संकल्प:*
कार्यक्रम के समापन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कन्हैया जी चौधरी ने कहा कि न्यायिक कार्यों का दबाव और तनाव अधिक होता है। ऐसे में योग ही एकमात्र माध्यम है जो मन को शांत और शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया ताकि तनावमुक्त होकर आम जनता को शीघ्र एवं सुलभ न्याय दिया जा सके।
‘योग करें, निरोग रहें’ के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Taza Khabar