पूर्णिया बिहार 21 जून 26* ‘हर घर का मंत्र बने योग, मोदी जी की पहल से दुनिया ने माना भारत का लोहा’-विजय खेमका
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णिया, 21 जून 2026:* अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार सुबह पूर्णिया का ध्रुव उद्यान योगमय हो उठा। पतंजलि योगपीठ के बैनर तले आयोजित विशेष योग शिविर में पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं संग योग किया और लोगों से हर रोज योग करने की अपील की।
*’योग अब जन-जन का आंदोलन’:*
विधायक खेमका ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग आज सिर्फ भारत का नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का जनआंदोलन बन गया है। यह हमारी हजारों साल पुरानी संस्कृति की अनमोल विरासत है जो शरीर, मन और आत्मा तीनों को ताकत देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर हर परिवार सुबह मिलकर योग करे तो बीमारियां खुद-ब-खुद दूर भागेंगी।
*’योग से मिलती है नई ऊर्जा’:*
विधायक ने कहा कि रोजाना योग करने से व्यक्ति रोगमुक्त रहता है, दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है और आत्मबल बढ़ता है। योग नकारात्मकता को हटाकर जीवन में नई सोच और नई ऊर्जा भर देता है। इसलिए हर नागरिक को इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन का तोहफा लेना चाहिए।
*आयोजकों को दी शाबाशी:*
श्री खेमका ने इस सफल कार्यक्रम के लिए पतंजलि योगपीठ की पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने पूर्णिया समेत पूरे देश के लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
*ये रहे मौजूद:*
योग शिविर में विधायक विजय खेमका के साथ भाजपा नेता सकलदीप राजपाल, नगर अध्यक्ष मनोज सिंह, विनय साह, राजेश गोस्वामी, उषा दास, अवंतिका चौधरी, अजित सिंह, श्रवण मंडल, भवेश चौधरी, गजेन्द्र साह, रितेश सिंह, काली कुमार, चंदन पासवान, विजय मांझी, निरंजन झा, मनोरंजन कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित थे। सभी ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ भारत का संकल्प दोहराया।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*