November 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26* पूर्णिया में शराब माफियाओं का नया पैंतरा फेल: बिना नंबर की ब्रांड न्यू गाड़ी से 231 लीटर विदेशी शराब जब्त, जलालगढ़ में फिल्मी पीछा कर एक धराया

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णियां बिहार : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग ने उनके एक और शातिर प्लान पर पानी फेर दिया है। मंगलवार सुबह अररिया की तरफ से आ रही एक बिना नंबर की बिल्कुल नई चमचमाती गाड़ी से 231.48 लीटर विभिन्न ब्रांड की महंगी विदेशी शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

टायर पंचर होते ही धराया तस्कर, फिल्मी था पीछा

मद्यनिषेध विभाग की टीम को सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि अररिया तरफ से शराब की बड़ी खेप आ रही है। टीम ने शक के आधार पर बिना नंबर की नई गाड़ी का पीछा शुरू किया। तस्कर भागने की कोशिश करने लगे, तभी किस्मत ने साथ छोड़ दिया और गाड़ी का अगला टायर पंचर हो गया। स्पीड धीमी पड़ते ही टीम ने जलालगढ़ बाजार के पास घेराबंदी कर गाड़ी को दबोच लिया।

गाड़ी की तलाशी में निकला शराब का जखीरा

जब टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर सब दंग रह गए। गाड़ी में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की कुल 231.48 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

DM के निर्देश पर जारी है महा-अभियान

गिरफ्तार चालक से पूछताछ जारी है। पुलिस इसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार के सख्त निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने साफ कहा है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Taza Khabar