पूर्णिया बिहार 28 मई 25* संप्रेक्षण एवं किशोर गृह समिति पूर्णिया द्वारा पर्यवेक्षण गृह
पूर्णिया का मासिक भ्रम भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ, श्री कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार आज दिनांक 27.05.2025 को मध्याहन 12:10 बजे श्री सुनील कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ सह अध्यक्ष संप्रेक्षण एवं किशोर गृह समिति, पूर्णियाँ द्वारा पर्यवेक्षण गृह, पूर्णियाँ का मासिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। साथ ही किशोरो को विधिक जागरूक भी किया गया।
भ्रमण एवं निरीक्षण में संप्रेक्षण एवं किशोर गृह समिति, पूर्णियों के सदस्य मो० नसीम अख्तर, जिला बाल संरक्षण ईकाई के सहायक निदेशक, श्रीमती बेबी रानी, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक, श्री धर्मेन्द्र कुमार एवं पैनल अधिवक्ता, श्रीमती जीनत रहमान उपस्थित थी।
भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान किशोरो के कमरे शौचालय, रसोइघर आदि का निरीक्षण किया गया एवं अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया गया।
श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ, श्री कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार आज दिनांक 27.05.2025 को अपराहन 02:15 बजे श्री सुनील कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ द्वारा केन्द्रीय कारा, पूर्णियाँ का मासिक भ्रमण / निरीक्षण किया गया।
भ्रमण / निरीक्षण में केन्द्रीय कारा के अधीक्षक, श्री मनोज कुमार, कारा उपाधीक्षक एवं कारा भ्रमण अधिवक्ता श्री सतीश कुमार पाठक उपस्थित थे।
भ्रमण / निरीक्षण के दौरान सभी वार्डों, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया गया एवं कारा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया गया।

More Stories
बांदा4मई26*डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चंदौर में भ्रष्टाचार का शिकायती पत्र दिया*
पूर्णिया बिहार 4 मई 26* तीन राज्यों की जीत की खुशबू से महका पूर्णिया, गूंजे जय श्रीराम
नैनीताल4मई26*लालकुआं में विवाद ने लिया हिंसक रूप, कई लोग हिरासत में