पूर्णिया बिहार 28 जून 26 धमदाहा में एसएसपी का औचक निरीक्षण, थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने का फरमान
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजनबिहार
*पूर्णिया बिहार /* विधि व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने शनिवार को धमदाहा अनुमंडल के सभी थानों और ओपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी थाना अध्यक्षों को अपराध नियंत्रण और जनता की शिकायतों के त्वरित निपटारे को लेकर कड़े दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने धमदाहा अनुमंडल के सभी पुलिस थानों व ओपी में पहुंचकर रजिस्टर, केस डायरी, हाजत, मालखाना और साफ-सफाई की बारीकी से जांच की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, रात्रि गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया।
एसएसपी डॉक्टर शोर्य सुमन ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता की समस्याएं प्राथमिकता से सुनें और उनका समाधान तय समय में करें। उन्होंने बीट पुलिसिंग को और सक्रिय करने तथा जन सहयोग से अपराध रोकने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा भी मौजूद रहे। एसएसपी के इस औचक निरीक्षण से पूरे अनुमंडल के पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति रही।
पुलिस का कहना है कि “पूर्णिया पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर” के संकल्प के साथ जिले में शांति और कानून का राज कायम रखना पहली प्राथमिकता है।

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*