पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *PM राहत योजना: सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज,
7 दिन तक फ्री उपचार / पूर्णिया में DTO सोनी कुमारी ने की बैठक, गोल्डन आवर में जान बचाने पर जोर*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार / सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा और कैशलेस उपचार का लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री राहत (PM RAHAT) योजना को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती सोनी कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
*1.50 लाख तक कैशलेस इलाज, 7 दिन तक मिलेगी सुविधा*
बैठक में बताया गया कि इस योजना के तहत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों तक मिल सकेगी। योजना की महत्ता, पात्रता और लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और कहा गया कि वित्तीय कठिनाइयों या कागजी औपचारिकताओं के कारण इलाज में कोई विलंब नहीं होना चाहिए।
*गोल्डन आवर में इलाज से बच सकती है जान, पुलिस-अस्पताल में समन्वय पर जोर*
DTO सोनी कुमारी ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसे के बाद के शुरुआती महत्वपूर्ण समय यानी ‘गोल्डन आवर’ में घायल को बिना आर्थिक परेशानी के तत्काल चिकित्सा सुविधा देना है। सड़क हादसे के बाद का पहला एक घंटा सबसे कीमती होता है, इस दौरान इलाज मिलने से जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके लिए पुलिस और अस्पताल प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।
*TMS 2.0 और e-DAR पोर्टल पर होगी एंट्री, हेल्पलाइन नंबर जारी*
बैठक में TMS 2.0 पोर्टल पर दुर्घटना पीड़ितों के पंजीकरण, e-DAR पोर्टल पर प्रविष्टि, पुलिस सत्यापन और उपचार आईडी जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि पात्र पीड़ितों को योजना का लाभ लेने के लिए दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इलाज या योजना से संबंधित किसी भी परेशानी के लिए 14555 पर और दुर्घटना की सूचना देने के लिए 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
More Stories
कौशाम्बी 28 अक्टूबर 26*प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना के प्रयागराज आगमन पर जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में स्वागत*
कौशाम्बी 28 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 अक्टूबर 26*पत्नी की हत्या करने वाले शातिर पति को अदालत में सुनाई आजीवन कारावास की सजा*