April 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26 कसबा में गणपति बप्पा की जय: 108 सिद्धि विनायक मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26 कसबा में गणपति बप्पा की जय: 108 सिद्धि विनायक मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26 कसबा में गणपति बप्पा की जय: 108 सिद्धि विनायक मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार । पूर्णिया के कसबा चौक स्थित मुरारी टोला में 108 सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम से पहले मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवतियों और महिलाओं ने लाल-पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख नगर परिक्रमा की। पुरुष श्रद्धालुओं ने भी भगवा वस्त्र पहनकर यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गणेश जी की प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर पिंकी गुप्ता के साथ अन्य जजमान सवार थे। कलश यात्रा सिद्धि विनायक मंदिर से शुरू होकर ठाकुरबाड़ी, पंचमुखी हनुमान मंदिर, महावीर चौक, दुर्गा स्थान और नेहरू चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। बैंड-बाजे और भक्ति गीतों के बीच पूरा कसबा ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ महायज्ञ, जिसमें डॉ. अनिमेष गुप्ता एवं डॉ. सुमन गुप्ता मुख्य यजमान के रूप में पूजा पर बैठे। तिवारी बाबा के निर्देशन में विद्वान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, पिंकी गुप्ता, कसबा नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद अरुण कुमार मांझी, समाजसेवीका किरन देवी ,राजू मांझी,ग्रीन पूर्णिया के जनरल सेक्रेटरी रविंद्र कुमार साह,पारस नाथ साह, शशि कुमार, मधुकर साह, संजय साह, अमरेंद्र कुमार, शंकर कुमार साह, प्रदीप अग्रवाल, रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता, रविंद्र साह, सपना सिन्हा, स्वीटी कुमारी और अमिता गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Taza Khabar