पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26*प्रो. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता 28 फरवरी को पूर्णिया प्रवास पर, संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान करेंगे
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार । बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता एवं उत्तर बिहार के भाजपा संयोजक प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता 28 फरवरी 2026 को पूर्णिया प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे शहर में आयोजित विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रो.(डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता पार्टी संगठन की मजबूती एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे तथा स्थानीय मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लेंगे। इसके अलावा वे समाज के प्रबुद्धजनों, व्यवसायियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। दौरे के क्रम में वे कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जानेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान करेंगे।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*