पूर्णिया बिहार 26 मार्च 26 *एक रंग, एक रूप, एक भक्ति: कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा पर उमड़ी महिलाएं*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार :*कसबा की सड़कों पर भक्ति का समंदर, कलश शोभा यात्रा में हजारों महिलाएं हुईं शामिल*
श्री श्री 108 सार्वजनिक हनुमान मंदिर समिति, हनुमान चौक कसबा में राम जानकी लक्ष्मण सेवक हनुमान के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में महिलाएं एक ही रूप रंग और एक ही वस्त्र में इस यात्रा में शामिल हुईं।
हनुमान मंदिर से निकलकर नेहरू चौक, चांदनी चौक, दुर्गा मंदिर चौक, महावीर चौक होते हुए पुणे हनुमान मंदिर में पहुंची इस कलश शोभा यात्रा का नेतृत्व मंदिर के अध्यक्ष अनिल कुमार साहा ने किया। नगर परिषद कस्बा के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह ने भी काफी योगदान दिया।
इस मौके पर कार्यक्रम को लेकर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष अमित कुमार केशव, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र एवं अध्यक्ष नवीन चंद्र ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की सफलता के लिए भरपूर प्रयास किया। कस्बा के लोगों ने इस भव्य आयोजन की सराहा।

More Stories
मथुरा11मई26*बरसाना क्षेत्र अंतर्गत छाता रोड पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट के संबंध में एसएसपी द्वारा दी गई बाइट*
नई दिल्ली11मई26*नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।
पूर्णिया बिहार 10 मई 26 पीएम मोदी के अंदाज से पूर्णिया में बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज,