January 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 25 दिसंबर 25*अटल जी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे: पूर्णिया में महिला मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

पूर्णिया बिहार 25 दिसंबर 25*अटल जी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे: पूर्णिया में महिला मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

पूर्णिया बिहार 25 दिसंबर 25*अटल जी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे: पूर्णिया में महिला मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार । पूर्णिया जिला भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने अटल जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रख्यात कवि, कुशल राजनेता, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर पूर्णिया जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम पूर्णिया जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बर्मन के नेतृत्व में शहर के प्रमुख आर.एन. साव चौक पर आयोजित हुआ, जहाँ महिला मोर्चा की बहनों ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उपस्थित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, देश को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाने में उनकी भूमिका, तथा उनके नेतृत्व में स्थापित सुशासन पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही अटल जी की सादगीपूर्ण जीवनशैली, संवेदनशील व्यक्तित्व, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा और कवि हृदय को भी स्मरण किया गया।
श्रीमती संगीता बर्मन ने अपने संबोधन में कहा कि “अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनका जीवन और विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से महिला मोर्चा की बहनों ने यह संकल्प लिया कि अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला मंत्री नूतन गुप्ता एवं मीनाक्षी सिन्हा, वरिष्ठ नेत्री तारा साह, इंदू सिंह, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष आरती जयसवाल, शांति उरांव, दीपमाला तोषी, महामंत्री सोनिका पाहुजा, नीतू सिंह, मंत्री पूजा चौधरी, कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता, मीडिया प्रभारी पिंकी सिन्हा, सदस्य डॉ. प्रियंका झा, जूली आर्य, नीतू राज, रूबी रानी, सुजाता सिंह सहित वार्ड पार्षद अर्जुन सिंह सहित जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे.