पूर्णिया बिहार 25 जुलाई 26 *बुलेट पर DM अंशुल-SSP डॉ. शौर्य, अवाम में फख्र*बिहार बंद में पूर्णिया शांत
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार / जब पूरे बिहार में बंद का असर था, तब पूर्णिया में शांति की सबसे बड़ी वजह बनी जिला प्रशासन की मैदानी सक्रियता।
बंद के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए डीएम *अंशुल कुमार* और वरीय पुलिस अधीक्षक *डॉ. शौर्य सुमन* कुर्सी छोड़कर खुद सड़क पर उतर गए। दोनों अधिकारी बुलेट बाइक से शहर के हर कोने में कैंपिंग करते दिखे।
सुबह से शाम तक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहे और सभी संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की गई। जहां भीड़ दिखी वहां संवाद हुआ, जहां जाम की सूचना मिली वहां तुरंत कार्रवाई हुई।
_डीएम अंशुल कुमार_ ने कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। बंद लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन तोड़फोड़ और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
_एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन_ ने कहा कि पूर्णिया में शांति बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
पूर्णिया सिविल कोर्ट की वरिष्ठ आपराधिक अधिवक्ता _श्रीमती जेबा परवीन अंसारी_ ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डीएम और एसएसपी साहब की तत्परता और ज़मीन पर मौजूदगी के कारण पूर्णिया में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। यह आम जनता और छात्रों दोनों के लिए राहत की बात है। ऐसे संवेदनशील अधिकारी पर हमें गर्व है।
स्थानीय लोगों ने भी
अधिकारियों की इस ग्राउंड जीरो वाली कार्यशैली की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना था कि पहली बार देखा कि इतने बड़े अधिकारी खुद बुलेट पर निकलकर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे थे।
बंद शांतिपूर्ण संपन्न हुआ और इसका पूरा श्रेय प्रशासन की मुस्तैदी और जनता के सहयोग को जाता है।
More Stories
नई दिल्ली 14सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 14 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 14 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*