August 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश

पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश

पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

हर गुरुवार को एससी टोलों में लगेगा शिविर, 15 फरवरी 2027 तक चलेगा अभियान_

पूर्णियां बिहार : जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

तैयारी ससमय पूरी करने का निर्देश

बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को सभी अनुसूचित जाति टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाना है। शिविरों के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करें।

इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा

डीएम ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से पात्र लाभुकों को राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालय में नामांकन, आंगनबाड़ी सेवा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम, स्वयं सहायता भत्ता, श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री आवास योजना, वासभूमि/बंदोबस्ती सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को उनके निकटतम स्थल पर दिया जाएगा। साथ ही योजनाओं की जानकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

ये रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, विधि-व्यवस्था, विभागीय जांच, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा, आपूर्ति, कोषागार पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे।

Taza Khabar