पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *गुलाबबाग जीरो माइल में मंत्री दिलीप जायसवाल का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
*पूर्णियां बिहार :* बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल सोमवार को पूर्णिया के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे। गुलाबबाग जीरो माइल पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जय श्री राम के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का अभिनंदन किया। स्वागत से गदगद मंत्री जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा की असली पूंजी उसके कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की एनडीए सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और बूथ को सबसे मजबूत बनाएं।
उन्होंने कहा कि सीमांचल और पूर्णिया का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यहां के लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा और विकास की रफ्तार को और तेज किया जाएगा।
वहीं कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. दिलीप जायसवाल का पूर्णिया से पुराना नाता रहा है। उनके आगमन से संगठन को नई दिशा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है। हम सब उनके मार्गदर्शन में संगठन को और धारदार बनाएंगे।
इस भव्य स्वागत समारोह में भाजपा जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, महिला मोर्चा की बहनें, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *पूर्णिया व्यवहार न्यायालय को मिली नई सौगात,
लखनऊ24अगस्त26*यूपी में मानसून सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – उन्नाव में गंगा उफान पर*