पूर्णिया बिहार 23 अप्रैल 26 महापौर विभा कुमारी का मास्टर प्लान:
25 वाटर एटीएम, 20 शौचालय और हर वार्ड में मॉडल स्कूल*
पूर्णियां बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
*पूर्णिया बिहार ।* गर्मी, स्वच्छता और शिक्षा – तीनों मोर्चों पर पूर्णिया नगर निगम ने बड़ी पहल की है। गुरुवार को नगर निगम सभागार में महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई, जिसमें शहर को सुविधाजनक बनाने के लिए मास्टर प्लान पर मुहर लगी।
महापौर विभा कुमारी ने बताया कि बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए शहर के 25 प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजार क्षेत्रों में वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इन वाटर एटीएम से राहगीरों, रिक्शा-ठेला चालकों और बाजार आने वाले लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल मिलेगा। इससे लू और डिहाइड्रेशन से बचाव होगा।
महापौर विभा कुमारी ने कगी कि दूर-दराज के गांवों से खरीदारी के लिए शहर आने वाली महिलाओं को शौचालय की कमी से काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए 10 पिंक टॉयलेट और 10 सार्वजनिक शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया है। पिंक टॉयलेट में महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड, फीडिंग रूम जैसी सुविधाएं भी रहेंगी। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
बैठक में शिक्षा पर विशेष चर्चा हुई। महापौर विभा कुमारी ने ऐलान किया कि निगम क्षेत्र के हर वार्ड में एक सरकारी स्कूल को “मॉडल स्कूल” के रूप में विकसित किया जाएगा। इन स्कूलों में आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जहां बच्चों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिक भी किताबें पढ़ सकेंगे। स्मार्ट क्लास और बेहतर फर्नीचर की व्यवस्था भी की जाएगी।
महापौर विभा कुमारी ने कहा कि नगर निगम का मकसद सिर्फ नाली-गली बनाना नहीं, बल्कि शहरवासियों को सम्मानजनक जीवन देना है। बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी तो पूर्णिया स्मार्ट सिटी की दौड़ में और आगे बढ़ेगा। स्वच्छता, पानी और शिक्षा – इन तीनों पर एक साथ काम होगा।
बैठक में नगर आयुक्त, उप महापौर, स्थायी समिति के सदस्य और सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। सभी ने महापौर विभा कुमारी के प्रस्तावों का समर्थन किया। ‘गर्मी में पानी, महिलाओं को सम्मान और बच्चों को बेहतर शिक्षा – यही नगर निगम का लक्ष्य है। जनता की सेवा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟