पूर्णिया बिहार 22 नवंबर 24*पूर्व मंत्री एवं विधायक अफाक आलम ने जलालगढ़ प्रखंड में दो सड़कों का किया शिलान्यास।
यूपी आज तक पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल।
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड के एकंबा पंचायत अंतर्गत दुर्गा मंदिर से पोड़ा मजार तक 2.580 किलोमीटर तथा दूसरी सड़क रामदेली पंचायत के निशहरा से पोड़ा मजार 3.225 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास विधायक अफाक आलम के द्वारा किया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। पोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक अफाक ने अपने समय में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने समय में हर पंचायत में सड़क निर्माण में कोई कमी नहीं छोड़ी है। जो सड़के बची है हुए जल्द पूरा कर देंगे। उन्होंने जल्द दादर घाट पुल का निर्माण जल्द पूरा हो जाने का भरोसा दिलाया। वक्ताओं ने विधायक द्वारा किए गए हर क्षेत्र की उपलब्धि के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बिहार सरकार की उपलब्धि के बारे में भी जानकारी दी तथा केंद्र सरकार के द्वारा लोगों के साथ झूठा वादा करने के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया रविंद्र यादव के द्वारा किया गया। वक्ताओं ने अफाक आलम द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी तथा इन्हें विकास पुरुष बताया। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पूरण दास, जलालगढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष कुमार राय, मंजूर अहमद शकील अंसारी, राजू सिंह, अरसद रजा, बिहारी लाल शाह, डॉक्टर देवीलाल, गौरव कुमार, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शहनवाज उर्फ मार्शल पूर्व जिला पार्षद मोहम्मद इकबाल लखना पंचायत के पूर्व मुखिया एजाज आलम, वार्ड मेंबर मोहम्मद जहांगीर आलम बोचगाँव पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद जफर आलम आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
More Stories
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प
झाँसी 9 अक्टूबर 26*बुंदेलखंड राज्य का समर्थन नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड के 9 सांसदों का सामूहिक पुतला फूका गया*।
दिल्ली 9 अक्टूबर 26*सीटीआई ने दिवाली तक दिल्ली में धरने-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की, व्यापार प्रभावित होने का दिया हवाला