पूर्णिया बिहार 21 नवंबर 26। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का तोहफा, वैशाली से किया उद्घाटन-शिलान्यास
पूर्णिया को मिली इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन की सौगात, 11 लाभुकों को मिली आवास की चाबी
थाना चौक पर एक साथ चार्ज होंगी 16 इलेक्ट्रिक बसें, आज से शुरू हुई बस सेवा
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार पूर्णिया समाहर्यालय से
पूर्णिया बिहार , माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी शनिवार को बिहार के वैशाली से बिहार के विविध योजनाओं के कुल 34 हजार करोड़ रुपए के लागत का उद्घाटन एवं शिलान्यास तथा लोकार्पण बिहार वासियों के लिए किया गया है,
इसी कड़ी में वर्चुअल माध्यम से पूर्णिया के लिए इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन और उससे जुड़े पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया गया,
थाना चौक पर बना 3 मेगावाट का पावर सब स्टेशन
इस मौके पर पूर्णिया के थाना चौक स्थित चार्जिंग स्टेशन के लिए तीन मेगावाट क्षमता का पावर सब स्टेशन बनाया गया है। जहां एक साथ 16 बस चार्ज हो सकेगी। प्रत्येक चार्जिंग पॉइंट की क्षमता 120 किलो वाट है और एक बस को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 4 घंटे का वक्त लगेगा,
महानंदा सभागार में लाभुकों को सौंपी गई चाबी
समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार पूर्णिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभुकों को भी आवास की चाबी सौंप गई। इस मौके पर 11 आवास के लाभार्थियों को चाबी सौंप गई। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन, महापौर विभा कुमारी नगर निगम पूर्णिया, नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विभागीय जांच, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारिगण और माननीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे,
इलेक्ट्रिक बस सेवा आज से शुरू – प्रभारी डीएम
मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए पूर्णिया के प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राजस्व श्री मुकेश कुमार मुकुल ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का भी उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया गया है, उन्होंने कहा कि पूर्णिया जिले को इलेक्ट्रिक बस भी दी गई है जिसकी सेवा आज से शुरू कर दी गई है,
वहीं प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने भी मौके पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें घर मिला है और आज उसकी चाबी दी गई है इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद भी दिया,

More Stories
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत,डिजायर ने कुचला, दोनों चालक फरार*
कानपुर नगर 21 नवम्बर 26*कानपुर में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है.
हरिद्वार 21 नवम्बर 26*उत्तराखंड में खाकी के भीतर सनसनी! IB के SP पर उनके ही ड्राइवर ने तानी बंदूक,