September 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 20 सितंबर 26 *प्राइवेट स्कूल ही सीमांचल की शिक्षा की रीढ़: डॉ. दिलीप जायसवाल*

पूर्णिया बिहार 20 सितंबर 26 *प्राइवेट स्कूल ही सीमांचल की शिक्षा की रीढ़: डॉ. दिलीप जायसवाल*

पूर्णिया बिहार 20 सितंबर 26 *प्राइवेट स्कूल ही सीमांचल की शिक्षा की रीढ़: डॉ. दिलीप जायसवाल*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से

पूर्णिया बिहार , सीमांचल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, पूर्णियाँ प्रमंडल के तत्वावधान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह – 2026 आज पूर्णिया के पॉलिटेक्निक चौक स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

आज़ रविवार को आर्ट गैलरी में सुबह से ही काफी भीड़ देखी गई। सीमांचल के चारों जिलों – पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज से आए सैकड़ों प्राइवेट स्कूल संचालकों और शिक्षकों में इस सम्मान समारोह को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पूरा सभागार खचाखच भरा रहा।

समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले सैकड़ों शिक्षकों को मंच पर शॉल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मन मोह लिया,

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल मौजूद रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, पूर्णिया विधायक विजय खेमका, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और शिक्षा जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं।

*प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मंत्री*

इस मौके पर मंत्री डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों ने सीमांचल में शिक्षा की अलख जगाने का काम किया है, आज प्राइवेट स्कूल ही sim की शिक्षा की असली रीढ़ हैं, सरकार प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों के सम्मान और उनके हितों के लिए हमेशा खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी,

Taza Khabar