पूर्णिया बिहार 20 जुलाई 26 *एसपी ने किया कोहाट और सदर थाना का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए *वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया* ने सोमवार *20.07.2026* की संध्या में शहर के थानों का औचक निरीक्षण किया।
एसएसपी के साथ *अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1* भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारी *कोहाट थाना* और *सदर थाना* पहुंचे और थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों की बारीकी से जांच की।
*क्या दिए निर्देश*
निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने, विधि व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण के उपायों पर संबंधित *थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों* के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और गश्त बढ़ाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने थाना परिसर में चल रहे *महिला हेल्पडेस्क, आगंतुक कक्ष और आगंतुक पंजी* का भी जायजा लिया। साथ ही थाने की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए इसे नियमित रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पुलिस मुख्यालय का मानना है कि थानों में नियमित निरीक्षण और फील्ड विजिट से पुलिस की जवाबदेही बढ़ेगी और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा।

More Stories
भागलपुर21जुलाई26*भागलपुर साइबर थाना की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई ।
भागलपुर21जुलाई26*27 जुलाई को ‘गो सम्मान दिवस’ मनाने का आह्वान, 40 करोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाने की तैयारी*
नई दिल्ली21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे के बाद देश की घटनाक्रम ताजा खबरें* 👇