पूर्णिया बिहार 20 अगस्त 26 डेटा से बनेगी विकास की नई राह: पूर्णिया में NITI TARA का प्रशिक्षण संपन्न
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार! नीति आयोग, भारत सरकार की पहल पर _आकांक्षी जिला कार्यक्रम_ और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रज्ञान सभागार, पूर्णिया में *NITI TARA – Toolkit for Analysis, Review & Action* विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी *श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से०* ने की। इस प्रशिक्षण में जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी, आकांक्षी प्रखंडों के पदाधिकारी एवं Development Partners_ ने भाग लिया।
*डेटा आधारित प्रशासन को मिलेगा बल*
नीति आयोग द्वारा तैयार NITI TARA एक आधुनिक टूलकिट है। इसका उद्देश्य जिला और प्रखंड स्तर पर *डेटा आधारित योजना निर्माण, विकास कार्यों की सटीक समीक्षा, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और साक्ष्य-आधारित निर्णय* लेने की क्षमता को मजबूत करना है।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि कैसे विभिन्न योजनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण कर कमियों की पहचान की जाए, संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए और तय समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त किए जाएं। साथ ही विकास कार्यों की मॉनिटरिंग को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने कहा कि _आकांक्षी जिला और आकांक्षी प्रखंड_ का मूल मंत्र ही है – “डेटा बोले, विकास हो”। NITI TARA के माध्यम से अब पूर्णिया में योजनाओं का क्रियान्वयन और तेज होगा तथा आमजन को योजनाओं का लाभ सीधे और समय पर मिलेगा।
उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे टूलकिट का नियमित उपयोग कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें और जमीनी स्तर पर बदलाव सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने टूलकिट के व्यावहारिक उपयोग, डैशबोर्ड संचालन और रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से पूर्णिया में *सुशासन और समावेशी विकास* को एक नया आयाम मिलेगा।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*